चुनाव आयोग का sir बना वार्ड नंबर 32 में मजाक

 

रायबरेली। चुनाव आयोग द्वारा घोषित एस आई आर की प्रक्रिया अब समाप्त होने को है लेकिन वार्ड नंबर 32 में अभी तक इस प्रक्रिया को लेकर असमंजस बना हुआ है क्योंकि बी एल ओ अभी तक पूरे वार्ड के घरों तक नहीं पहुंच पाए। बल्कि उन्होंने यहां के छूटभैया नेताओ के इशारे पर कैंपों में ही अपनी पूरी ड्यूटी निभा रहे है और कैंप लगाकर उन नेताओं के सहयोगी बनकर उनकी राजनीति को चमकाने में लग गए। जिसका नतीजा यह है कि आज भी तमाम मतदाताओं के फार्म उनके घरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। जबकि blo के पास संपर्क करने पर वह साफ-साफ कहते हैं जी कैंप लगा हुआ है वहां पर आ जाइए और वहां पर जाने पर मिलते हैं छुटभैया नेताओं कि अपनी-अपनी गाथा। जो मदद के नाम पर मतदाताओं को भटकाने के साथ-साथ उनके नाम कटवाने और वोटर लिस्ट में नाम न होने की भी सूचना जारी कर देते हैं वार्ड नंबर 32 में blo एस आई आर की ड्यूटी के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर रहे हैं और लोग कैंप घूम रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *