नेपाल के बैतड़ी जिले में ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत, तीन घायल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बैतड़ी जिला में एक ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

धनगढ़ी से दार्चुला जिला की ओर आ रहा ट्रैक्टर संख्या 1013 गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दशरथचंद हाईवे के अंतर्गत पाटन नगर पालिका-8 अनारखोली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बैतड़ी जिला पुलिस प्रवक्ता और पुलिस निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दार्चुला जिला के गुल्फा महाकाली नगर पालिका-5 के 21 वर्षीय चालक करण बुढामगर की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कैलाली जिला के टीकापुर नगर पालिका-7 के 40 वर्षीय सूरज घर्तिमगर और उनका 18 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ घर्तिमगर और टीकापुर-6 के अमित विक घायल हो गए।

तीनों घायलों का इलाज डडेलधुरा जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घायलों में सूरज की हालत गंभीर है।

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरा।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर आगे की जांच जारी है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *