दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंदिर में श्री गुरु गोरखनाथ जी का किया विधिवत दर्शन–पूजन

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुँचे। गोरखपुर आगमन के साथ ही मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी महाराज का विधिवत दर्शन–पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि पर भी श्रद्धापूर्वक दर्शन–पूजन किया और नमन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की।
मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत गोरखनाथ मंदिर के संत–महंतों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। उनके दौरे से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है और विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *