राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परतावल के बच्चे गोरखपुर रवाना

 

परतावल/महराजगंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत परतावल क्षेत्र के स्कूली बच्चों को गोरखपुर एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार और तार्किक सोच को विकसित करना है।
खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को गोरखपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है।

भ्रमण के दौरान बच्चे वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों, तकनीकी संस्थानों एवं नवाचार हब्स का अवलोकन करेंगे। साथ ही बच्चों को गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर भी ले जाया जाएगा, जहां वे विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे उनमें पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खान-पान की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्हें स्टेशनरी सामग्री, नाश्ते के पैकेट एवं लंच उपलब्ध कराया गया है। बच्चों में इस भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर संयोजक बीआरसी शम्भू सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह, अमृता श्रीवास्तव,अमृता सिंह, रंजना सिंह, उमेश यादव,विजय रंजना गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता,चन्द्रपाल सिंह,दिनेश कनौजिया ,विरेंद्र कुमार सहित एआरपी रविंद्र शर्मा,संतोष अग्निहोत्री, अंककुर सच्चर, संतोष यादव , नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *