प्रधानमंत्री कार्की ने बांग्लादेश में चुनाव जीतने वाली बीएनपी पार्टी को बधाई दी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधान मंत्री सुशीला कार्की ने बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को हुए 13वें संसदीय चुनावों के सफल समापन पर बांग्लादेश सरकार और वहां के लोगों को बधाई दी है।

कार्की ने सोशल नेटवर्क के माध्यम से बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) को उल्लेखनीय जीत दिलाने के लिए पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को विशेष रूप से बधाई दी।

कार्की ने अपने संदेश में कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ काम करने को इच्छुक हैं।

शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद अंतरिम सरकार द्वारा कराए गए इस चुनाव को बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *