अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर ने विकास भवन पर किया धरना प्रदर्शन

प्रभारी सीडीओ को ज्ञापन सौंप एससी,एसटी छात्रावास के कमियों को दूर कर संचालन की उठाई मांग

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर इकाई ने प्रभारी सीडीओ सतीश कुमार सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपकर एससी/एसटी एवं जनजाति छात्रावास भवन को शीघ्र संचालित करने की मांग की है। इकाई मंत्री अरविंद मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक धन से निर्मित छात्रावास अब तक विश्वविद्यालय को हस्तांतरित नहीं हुआ, जिससे भवन जर्जर हो रहा है और विद्यार्थी आवास के लिए परेशान हैं। परिषद ने हस्तांतरण प्रक्रिया सार्वजनिक करने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, मरम्मत कराने,वार्डन नियुक्ति तथा पारदर्शी आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की है। परिषद ने छात्रहित में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *