बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत परिषद ने किया कन्या पूजन

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता- सहायक नगर आयुक्त

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर 18फरवरी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कल रात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,गोरखपुर द्वारा न्यू साईं पुरम कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज रोड, मुगलहा में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त रवि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कन्या पूजन से आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा —“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है,वहाँ देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि मातृ शक्ति के बिना समाज और संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। नारी शक्ति एवं भक्ति की प्रतीक है,और बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही सच्चा सामाजिक दायित्व है।
कार्यक्रम के संयोजक अशोक पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता पर मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक पांडेय,रूपेश कुमार श्रीवास्तव,मदन मुरारी शुक्ल,पंडित श्याम नारायण शुक्ल, राजेश सिंह,विनोद राय दीपक चौधरी,अनिल द्विवेदी,श्याम किशोर राय,राजेश मिश्रा,अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव,अशोक शर्मा,आलोक कुमार पाण्डेय, डॉ० सरिता सिंह,विनीता सिंह, रीता सिंह,अशोक शर्मा,मनोज श्रीवास्तव, संतलाल प्रसाद,मोनू महेश मिश्रा शशि भूषण पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *