पशुपतिनाथ से बैद्यनाथधाम तक हाई स्पीड एक्सप्रेसवे का निर्माण

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से भारत के झारखंड के बैद्यनाथधाम मंदिर तक हाई-स्पीड ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ बनाया जाएगा।

‘पशुपतिनाथ-बैद्यनाथधाम हाई-स्पीड कॉरिडोर’ नाम से यह सड़क बिहार से होकर बनेगी।

यह जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने मंगलवार को बिहार विधानसभा की बैठक में दी।

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8260 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया और कॉरिडोर के निर्माण की योजना की घोषणा की।

करीब 250 किमी लंबा यह कॉरिडोर काठमाण्डौ से शुरू होगा।

फिर यह भीमनगर और बीरपुर के रास्ते भारत में प्रवेश करेगा और बिहार के सुपौल जिले तक पहुंचेगा।

वहां से यह मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और बांका जिलों से होते हुए झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम से जुड़ जाएगा।

मंत्री जयसवाल के मुताबिक इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर को झारखंड के बैद्यनाथ धाम से सीधे जोड़ना है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *