स्टार फुटबॉलर मेसी भारत में, कोलकाता एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़ दिखी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार सुबह भारत के कोलकाता पहुंचे। उनके साथ फुटबॉलर लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी पहुंचे।

मेसी GOAT इंडिया टूर-2025 के तहत कोलकाता पहुंचे। इस दौरान मेसी की एक झलक पाने के लिए हज़ारों फैंस कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

सुत्र के मुताबिक, हज़ारों फैंस कल रात से ही मेसी के स्वागत का इंतज़ार कर रहे थे। मेसी को लेकर प्लेन शनिवार सुबह 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) कोलकाता में लैंड हुआ।

मेसी GOAT इंडिया टूर-2025 के तहत तीन दिनों के लिए भारत में रहेंगे।

सुत्र के मुताबिक, इस दौरान वह भारत के चार शहरों का दौरा करेंगे।

वह फ्रेंडली फुटबॉल खेलेंगे, प्रधानमंत्री मोदी, शाहरुख खान और दूसरों से मिलेंगे।

वह 14 साल बाद भारत आए हैं। सुत्र के मुताबिक, आज वह हैदराबाद में फ्रेंडली फुटबॉल खेलेंगे और एक कल्चरल प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।

मेसी GOAT इंडिया टूर-2025 के तहत तीन दिनों के लिए भारत में रहेंगे। सुत्र के मुताबिक, इस दौरान वह भारत के चार शहरों का दौरा करेंगे।

उनका बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर से भी मिलने का प्लान है।

उनका 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का प्लान है। इसके बाद उनका भारत दौरा खत्म हो जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *