चुनाव के लिए भारत से लगी सभी सीमाएँ बंद रहेंगी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए कंचनपुर जिला की भारत से जुड़ी सभी सीमा बंद रहेंगी।

जिला प्रशासन कार्यालय, कंचनपुर के सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहनचंद्र जोशी के अनुसार, 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के चुनाव के मद्देनजर भारत से जुड़े जिलों की सभी सीमाएँ सोमवार 2 मार्च की रात 12 बजे से गुरुवार 5 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी।

सहायक मुख्य जिला अधिकारी जोशी ने बताया कि 4 मार्च दोपहर 12 बजे से आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, यातायात, फायर ब्रिगेड, दूरसंचार, शव वाहन, अस्पताल सेवा, विद्युत सेवा तथा राजनयिक मिशनों के वाहन जिनके नंबर प्लेट पर सीडी अंकित हो तथा लाइसेंस प्राप्त वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का संचालन मतदान कार्य पूर्ण होने तक बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *