उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्षा वन्दना त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने ए डी एम को सौपा ज्ञापन

 

आजाद भारत में गुलामी प्रथा नहीं चलेगी” _
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ

  • जनपद.. महराजगंज की जिला अध्यक्षा वन्दना त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने आज दिनांक 26/02/2026
  • को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता संबंधित सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले तथा राइट टू एजुकेशन (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 23 में 2017 के संशोधन द्वारा थोपी गई व्यवस्था के विरुद्ध कड़ी आपत्ति जताई गई_

यह फैसला RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्य करने के विरुद्ध है, जो संवैधानिक सिद्धांतों एवं पूर्वव्यापी प्रभाव के सामान्य नियमों के प्रतिकूल है। कोई भी कानून और नियम परिवर्तन सामान्यतः भविष्य की तिथियां से लागू नहीं किए जाते हैं।

इससे उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख तथा देशभर में 20 लाख से अधिक शिक्षकों का भविष्य संकटग्रस्त हो गया है। निरंतर मानसिक दबाव से उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही है तथा समाज में नकारात्मक भावना व्याप्त हो रही है।

इस अवसर पर अनामिका नेहा शीमा प्रियंका पूजा अंजलि अमृता सुनीता तबस्सुम नाज के साथ तमाम शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रही

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *