ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग में मरने वालों की संख्या 15 हुई, 40 घायल

 

घायलों के इलाज में ‘O’ नेगेटिव खून की कमी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच (समुद्र के किनारे) पर हुई शूटिंग में 10 साल की एक लड़की समेत कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस घटना को ऑस्ट्रेलिया में लगभग तीन दशकों में सबसे खराब मास शूटिंग माना जा रहा है।

यह शूटिंग रविवार को लोकल टाइम के हिसाब से शाम 6:47 बजे बॉन्डी बीच के पास एक पार्क में हुई।

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में से एक गनमैन भी है। एक और संदिग्ध हमलावर की हालत गंभीर बताई जा रही है। शूटिंग में दो पुलिस अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। अभी करीब 40 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शूटिंग की जानकारी मिलने के बाद, न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने तुरंत एक ऑपरेशन शुरू किया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया ‘X’ पर कहा कि बॉन्डी बीच इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने लोगों से उस इलाके से बचने और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

घटना के बाद जारी वीडियो फुटेज में दो बंदूकधारी पुल से पार्क की तरफ लगातार फायरिंग करते दिख रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) के मुताबिक, पुलिस एक ‘एक्टिव शूटर’ से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

सुत्रो के मुताबिक, गोलियों की आवाज़ के बाद सैकड़ों लोग बीच से भागते देखे गए।

घायलों के इलाज के लिए खून की कमी

इस बीच, लाइफ ब्लड ऑस्ट्रेलिया ने ‘O’ नेगेटिव खून के लिए इमरजेंसी अपील की है क्योंकि सिडनी के अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए खून खत्म हो गया है।

सिडनी के लोगों से खून डोनेट करने की अपील की गई है। खबर है कि लाइफ ब्लड की वेबसाइट पर ज़्यादा ट्रैफिक की वजह से कुछ समय के लिए टेक्निकल दिक्कतें आ रही हैं।

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है और मरने वालों और घायलों की जानकारी अपडेट की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *