2 बजे तक देशभर में पड़े 62 लाख वोट, किस प्रांत में कितने?

देशभर की 165 सीटों पर दोपहर 2 बजे तक 62 लाख 20 हजार 42 वोट डाले गए

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – गुरुवार दोपहर 2 बजे तक देशभर में 62 लाख वोट डाले जा चुके हैं।

देशभर की 165 सीटों पर दोपहर 2 बजे तक 62 लाख 20 हजार 42 वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।

काठमाण्डौ घाटी में सबसे ज्यादा 47 फीसदी वोट गिरे।

इसके बाद गंडकी प्रांत में 39 फीसदी वोट गिरे।

छिटपुट को छोड़कर देशभर में 10 हजार 967 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।

अभी तक सिर्फ 33 फीसदी वोट पड़े हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *