मंडलीय उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर ने “स्वच्छ भारत मिशन” सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपु- जनपद देवरिया के डीपीआरओ सहित सभी डी०सी०,एडीओ (प०) एवं समस्त खंड प्रेरकों के साथ उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर के द्वारा एसबीएम,6th फाइनेंस,पंचायत भवन एवं पीएलसी की समीक्षा की गई जनपद के खराब प्रगति को लेकर उपनिदेशक (पंचायत) द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। यह निर्देशित किया गया की एसबीएम में व्यक्तिगत शौचालय के जितने भी पेंडिंग आवेदन है उसका निस्तारण जल्द से जल्द करें जितने भी शौचालय जियो टैगिंग के लिए बचा हुआ है उसको दो से तीन दिनों में पूर्ण करें तथा जीरो पॉवर्टी में जितने भी पात्र लाभार्थी है उन्हें जल्द से जल्द शौचालय दिया जाए 6th फाइनेंस में सभी ग्राम पंचायत का डाटा शत प्रतिशत अपलोड हो जितने भी पंचायत भवन निर्माणाधीन है उन्हें पूर्ण करें पीएलसी के कार्य में भी प्रगति लाएं।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया की इन कार्यों की प्रगति 2 से 3 दिनों में बढ़ाएं नहीं तो जो भी इस कार्य के जिम्मेदार होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *