इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया।

सुत्र के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास पर कई ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया।

सुत्र की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को बताया कि ताजा हमला हाल के दिनों में हुए हमलों में सबसे भयानक है।

हमले से करीब छह घंटे पहले दूतावास ने इराक में अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया था।

सुरक्षा अलर्ट में कहा गया है, “ईरान से जुड़े आतंकवादी मिलिशिया ने मध्य बगदाद में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर बार-बार हमला किया है।”

खबर में हमले से हुए नुकसान के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

इससे पहले पिछले हफ्ते बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *