बड़हलगंज में सियासी हलचल तेज : विनय शंकर तिवारी का बड़ा आरोप


खुद पर हमला करवा कर मुझे फंसाने की साजिश”

सरकार से की भारी सुरक्षा बल तैनाती की मांग

चेयरमैन प्रतिनिधि व विधायक की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – जनपद के दक्षिणांचल में बड़हलगंज क्षेत्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने स्थानीय सियासत में हलचल मचा दी है।
मीडिया से बातचीत के दौरान तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बड़हलगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर और चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी की सुरक्षा में तत्काल भारी पुलिस बल तैनात किया जाए।
तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक सुनियोजित षड़यंत्र के तहत इन दोनों नेताओं द्वारा खुद पर हमला करवाया जा सकता है, ताकि उन्हें (विनय शंकर तिवारी) झूठे मुकदमों में फंसाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी संभावित साजिश को रोकने के लिए प्रशासन को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना बेहद जरूरी है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
इस बयान के बाद बड़हलगंज और चिल्लूपार क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे एक बड़े टकराव की आहट के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है और न ही जिन नेताओं पर आरोप लगाए गए हैं,उनकी तरफ से कोई बयान आया है।
अब सभी की निगाहें प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, जिससे इस सियासी बयानबाजी का रुख तय होगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *