ईरान युद्ध में अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है और 365 सैनिक घायल हुए हैं

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान युद्ध में अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने ईरान युद्ध के दौरान 13 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।

पेंटागन के सार्वजनिक आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से 365 अमेरिकी सैनिक घायल हुवे हैं।

पेंटागन की ओर से सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के आंकड़ों के मुताबिक घायलों की संख्या जारी की गई है।

सुत्र के मुताबिक, ईरान के हमले में सेना के 247, नौसेना के 63, नौसैनिकों के 19 और वायु सेना के 36 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *