ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से युद्ध को ‘हमेशा के लिए’ ख़त्म करने का अमेरिकी प्रस्ताव भेजा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के साथ चल रहे युद्ध को “हमेशा के लिए ख़त्म” करने के उद्देश्य से एक शांति प्रस्ताव रखा है।

सुत्र के मुताबिक, शांति प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए आगे बढ़ाया गया है।

सुत्र ने बताया कि अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव की दो सप्ताह की गहन समीक्षा के बाद, ईरानी नेतृत्व ने पाकिस्तान के माध्यम से शांति प्रस्ताव रखा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए मंगलवार तक की समयसीमा दी थी।

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुला तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा।

मंगलवार तक की समयसीमा से एक दिन पहले ईरान ने युद्ध को हमेशा के लिए ख़त्म करने का शांति संदेश दिया है।

6 अप्रैल को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने एक मध्यस्थ के माध्यम से संदेशों के आदान-प्रदान की पुष्टि की।

लेकिन उन्होंने कहा कि तेहरान ने अमेरिका की 15 सूत्री योजना को खारिज कर दिया है।

सुत्र के मुताबिक, ईरान के 10 सूत्री युद्धविराम के जवाब में “पिछले अनुभवों” का हवाला देते हुए युद्धविराम की अवधारणा को खारिज कर दिया गया है।

इसके बजाय, ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि उसकी अपनी शर्तों पर दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है।

एजेंसी के अनुसार, तेहरान द्वारा प्रस्तुत शांति संदेश दस्तावेज़ में क्षेत्रीय संघर्ष को समाप्त करने, होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, पुनर्निर्माण और प्रतिबंधों को हटाने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *