उच्च रक्तचाप के लिए नया उपचार: दैनिक गोली के बजाय साल में दो बार टीका

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रोजाना दवा लेने की झंझट खत्म हो सकती है।

लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में एक वैश्विक परीक्षण से पता चला है कि साल में सिर्फ दो इंजेक्शन से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।

‘ज़िल्बेसिरन’ नामक इस प्रायोगिक दवा ने उन रोगियों में अच्छे परिणाम दिखाए हैं जिनका रक्तचाप पारंपरिक दवाओं से नियंत्रित नहीं हो रहा है।

यह दवा लीवर में एक विशिष्ट प्रोटीन को अवरुद्ध करके काम करती है, जिससे रक्त वाहिकाएं खुल जाती हैं और रक्तचाप कम हो जाता है।

कार्डिया-2 नामक अध्ययन में 663 वयस्क शामिल है। जब इस इंजेक्शन को आम दवाओं के साथ दिया जाता है तो रक्तचाप में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

इस उपचार की सबसे बड़ी विशेषता इसका लंबे समय तक चलने वाला प्रभाव है।

मरीजों को दवा लेना भूलने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि 6 महीने में सिर्फ एक बार ही टीका लगवाना काफी होगा।

यह दवा शरीर में ‘एंजियोटेंसिनोजेन’ नामक प्रोटीन के उत्पादन को रोकती है, जो रक्तचाप बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।

फिलहाल इसका दूसरे चरण का परीक्षण चल रहा है और यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कितना कम करता है, इस पर आगे का अध्ययन इस साल शुरू होगा।

इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक और रक्तचाप विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना इस उपचार पद्धति को गेम-चेंजर मानते हैं।

उनका कहना है, “उच्च रक्तचाप एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है और इसके नियंत्रण की दर बहुत कम है।

इस नए उपचार से दुनिया भर के लाखों लोगों को अपने स्वास्थ्य का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *