डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे सभी संस्थान

घना कोहरा व शीतलहर के चलते स्कूलों व कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव

 

गोरखपुर।जनपद में लगातार पड़ रही अत्यधिक शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के संचालन समय में तात्कालिक प्रभाव से बदलाव किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद गोरखपुर में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालय, जिनमें
बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, साथ ही मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अतिरिक्त सभी कोचिंग संस्थान शामिल हैं, कक्षा 1 से 12 तक अब प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में सुबह के समय घना कोहरा एवं कड़ाके की ठंड बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में छोटे बच्चों के साथ-साथ किशोर छात्रों को भी सुबह-सुबह

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *