दिव्यांग बच्चों की एक्सपोज़र विज़िट का हुआ आयोजन

 

सन्दीप मिश्रा

जंगली पशुओं को देख रोमांचित हो उठे दिव्यांग बच्चे

बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा इकाई द्वारा दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक उन्मुखीकरण हेतु
राही अमावां हरचंदपुर जगतपुर विकासखण्ड के भिन्न भिन्न दिव्यांगता से ग्रसित 50 दिव्यांग बच्चों की एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित एक्सपोज़र विज़िट में बच्चों को लखनऊ के चिड़ियाघर का भृमण कराया गया।
विजिट के लिए बस को खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय धर्म प्रकाश ने ब्लॉक संसाधन केंद्र से झंडी दिखाकर रवाना किया।
विशेष शिक्षकों द्वारा चिड़ियाघर में बच्चों को बाघ शेर भालू मगरमच्छ जैसे खतरनाक जंगली जानवरों के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बच्चों को प्लेनिटोरियम में मछलियों आदि जलीय जीवों के विषय में बताया गया। एक्सपोज़र विजिट का व्यवस्थापन विशेष शिक्षक नरेश सक्सेना मल्लिका सक्सेना राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। विशेष सहयोग के रूप विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव मीना वर्मा मनीष कुमार दिया। लखनऊ में बच्चों को विभाग की तरफ से भोजन प्रदान कराया गया इसकी व्यवस्था में अनूप मौर्या विजय यादव जयदेव शुक्ला ने सहयोग दिया।
एक्सपोज़र विज़िट में बच्चों को चिड़ियाघर का भ्रम कराते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के जानवरों से परिचय कराया। भ्रमण के दौरान बच्चों को रास्ते में भी विभाग द्वारा जलपान व्यवस्था भी की गई। चिड़ियाघर का भ्रमण कर दिव्यांग बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों के अभिभावकों पप्पू सोहनलाल पूनम प्रिया रुबीना आदि ने विशेष सहयोग दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *