इंडो-नेपाल T-20 चैंपियनशिप: त्रिताराज दास की सतक में आर्मी ने दिल्ली को हराया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भरतपुर, चितवन जिला में हुई इंडो-नेपाल T-20 चैंपियनशिप 2025 में त्रिभुवन आर्मी क्लब ने इंडिया की दिल्ली वंडर्स को हरा दिया।

आर्मी ने दिल्ली को 37 रन से हराया। आर्मी के दिए 219 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 2 बॉल बाकी रहते 181 रन पर ऑल आउट हो गई।

दुसंत राघव ने 56 रन बनाए जबकि मोहम्मद कैफ ने 34 रन बनाए।

आर्मी के दुर्गेश गुप्ता ने 4 और शहाब आलम ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले, आर्मी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे।

त्रिताराज दास ने 51 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए। यह टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी है।

कैप्टन बिनोद भंडारी ने 44, इमरान शेख ने 36 और अर्जुन साऊद ने 21 रन बनाए।

इसीतरह भीम सार्की ने नाबाद 4 रन बनाए, जबकि बशीर अहमद 1 और नरेन साऊद 0 पर आउट हुए।

दिल्ली के लिए दुष्यंत राघव ने 3 और कुशाग्र शर्मा ने एक विकेट लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *