रायबरेली में दाखिल हुआ सपा का PDA रथ

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे को लेकर गुरुवार को जिले में राजनीतिक हलचल तेज नजर आई। समाजवादी पार्टी का PDA रथ रायबरेली की सीमा चुरुआ गांव के पास पहुंचा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया।

पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव लखनऊ से रायबरेली पहुंचकर चुरुआ से PDA रथ पर सवार हुए। इसके बाद रथ के बछरावां, कुंदनगंज, हरचंदपुर और गंगागंज होते हुए रायबरेली शहर स्थित GIC मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है।

रथ के पहुंचते ही सड़क के दोनों ओर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ दिखाई दी। जगह-जगह स्वागत और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के जुटने से पूरे मार्ग पर राजनीतिक माहौल गर्माता दिखाई दिया।

रायबरेली में अखिलेश यादव का कार्यक्रम खासा चर्चा में है। वह GIC मैदान में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर भी उनका कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *