टाइम की प्रतिष्ठित सूची में 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अमेरिकी पत्रिका टाइम की प्रतिष्ठित ‘टाइम 100 नेक्स्ट 2026’ सूची में शामिल किया गया है।

यह सूची दुनिया भर की 100 उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करती है जो अपने क्षेत्र के भविष्य को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

15 वर्षीय वैभव इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं और सूची में शामिल सभी खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के भी हैं।

उन्हें ‘फिनोम्स’ श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है उभरते हुए लोग जिनके पास असाधारण प्रतिभा है और जिन्होंने कम उम्र में ही बड़ी संभावनाएं दिखाई हैं।

बिहार के वैभव ने 2024 में 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी के माध्यम से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करके क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया।

फिर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल के लिए 1 करोड़ रुपये में साइन किया।

आईपीएल 2025 के अपने पहले सीज़न में वैभव ने सात पारियों में 252 रन बनाकर अपनी क्षमता दिखाई।

उनकी वह पारी खास चर्चा में रही, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था।

भारत के पवन कुमार भी इस सूची में हैं

‘टाइम 100 नेक्स्ट 2026’ की लिस्ट में भारत के पवन कुमार चंदना भी शामिल हैं। वह भारत के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं।

वह एक निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।

वह पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में एक वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत थे।

चंदना के नेतृत्व में स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

कहा जाता है कि कंपनी द्वारा विकसित ‘विक्रम-1’ रॉकेट अभियान ने भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग में एक नया अध्याय शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *