मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस द्वारा ग्राम अरघा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 04 / 10 / 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा ग्राम अरघा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी: उप-निरीक्षक प्रिया तिवारी, महिला कांस्टेबल रीमा
उपस्थिति: सम्मेलन में ग्राम क्षेत्र की लगभग 16 महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में होने वाले विभिन्न अपराधों (जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार आदि) से बचाव, सतर्कता एवं विधिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न शासकीय हेल्पलाइन नंबरों— 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन), 102/108 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं साइबर हेल्पलाइन के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिलाओं को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही, घर से बिना बताए जाने (घर छोड़ने/एलोपमेंट) से उत्पन्न होने वाली गंभीर सामाजिक समस्याओं, चुनौतियों व दुष्परिणामों के प्रति बालिकाओं एवं महिलाओं को सतर्क किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने महराजगंज पुलिस की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से उनमें सुरक्षा, स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता की भावना जागृत होती है तथा अपनी समस्या को निर्भीक होकर पुलिस व प्रशासन के समक्ष रखने का आत्मविश्वास मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *