शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में जुटी महराजगंज पुलिस

 

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को प्रभावी निस्तारण का स्पष्ट निर्देश

 

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 05 / 10 /2026 को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आज दिनांक 05.10.2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उसका निस्तारण थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। उन्होंने थाना स्तर पर संचालित जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राप्त हो।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनशिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *