दिल्ली में कई इमारतें गिरीं, 7 लोगों के दबे होने की आशंका

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ी इमारत ढह गई।

घटना के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मलबे में 6 से 7 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

आम आदमी पार्टी के विधायक बीरसिंह धिंगान बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े तीन बजे सीमापुरी से इमारत गिरने की सूचना मिली।

उनके मुताबिक, मलबे से 6 से 7 लोगों को जिंदा बचाया गया है।

उन्होंने कहा कि बचाव एवं राहत कार्य अभी भी जारी है और अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है।

उनके मुताबिक, इमारत करीब पांच से छह मंजिल की थी।

बताया जाता है कि करीब 25 गज जमीन पर बनी इमारत एक-दो साल पुरानी है।

उन्होंने बताया कि इमारत में एक मुस्लिम परिवार रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *