PET परीक्षा के दृष्टिगत महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

महराजगंज जनपद मे उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 दिनांक 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 को कस्बा महराजगंज स्थित 06 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा का समय प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है।

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ एवं यातायात के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए दिनांक 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 को प्रातः 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक कस्बा महराजगंज में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

निर्धारित नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट:-

1. सिंदुरिया नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट
2. शिकारपुर नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट
3. झनझनपुर नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट
4. पकड़ी चौकी नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट

➡️नोट: आपातकालीन सेवाओं एवं रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा परीक्षा के सुचारु एवं जाममुक्त संचालन में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *