सभासद प्रदीप मोदनवाल ने विशेष शिविर का किया उदघाटन

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी०जी० कॉलेज में आयोजित ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’, महिला सशक्तिकरण अभियान एवं ‘सरदार बल्लभ भाई पटेल कुकाई एवं रानी लक्ष्मी बाई इकाई’ के तत्वाधान में विशेष शिविर का उद्‌घाटन नगर पंचायत परतावल वार्ड नं० 15 के सभासद प्रदीप मोदनवाल ने किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्राचार्य डा० रामदरश मिश्रा ने कहा कि आज से प्रारम्भ विशेष शिविर में योगा परियोजना कार्य तथा बौद्ध संगोष्ठी के माध्यम से समाज में कुत्सित परम्पराओं से रोका जाने का प्रेरणा दिया जायेगा।
मुख्य अतिथि का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने माल्यार्पण किया एवं कहा कि ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ कार्यक्रम व्याक्ति एवं स्वयं सेवकों को आदर्श नागरिक बनाकर राष्ट्र‌को मजबुती प्रदान करता है।

कार्यक्रम अधिकारी किरण गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना’ की महती भूमिका है। स्वयं सेवक समाज को प्रत्येक आयाम में अपनी योगदान दे रहें हैं।

महिला दिवस पर बैद्धिक परिचर्चा के अन्तर्गत इतिहास के प्राध्यापक संजीत सिंह ने कहा कि देश में महिला शक्ति अभियान के माध्यम से नारी शास्ति जागृति हुई है। आज हमारी बेटियाँ देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन है।

कार्यक्रम का संचालन स्नेहप्रभा पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, मुम्तार अली अंसारी स्वाती सिंह, प्रवण सिंह, मनोज पाण्डेय एवं ओंकार चौहान उपास्थित रहे।

वहीं उपस्थित पनियरा विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि यह 7 दिवसीय विशेष शिविर है जो 8 मार्च से 14 तक चलेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मूल उद्देश्य ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ और सामुदायिक समस्याओं के समाधान में छात्रों की भागीदारी। इसमें सामाजिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *