चिलुआताल पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। थाना चिलुआताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान प्रिन्स साहनी पुत्र गणेश साहनी, निवासी ग्राम कुशहरा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस संबंध में थाना चिलुआताल पर मु0अ0सं0 823/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि राजन कुमार, कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव एवं कांस्टेबल सुजीत सिंह शामिल रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *