21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद आखिरकार वीर जवान हुआ सेवा निवृत्त

 

 

 

रायबरेली जिले के सरेनी विधानसभा क्षेत्र के धनपालपुर निवासी सत्यपाल सिंह आज सेना सेवानिवृत होने के बाद कार्य मुक्त हो गए। सत्य ब्रदर्स के नाम से भाइयों के साथ सेना में 21 साल तक सेवा देने के बाद सत्यपाल सिंह आज रिटायर्ड हो गए । उन्होंने 2005 में जॉइनिंग की थी और ट्रेनिंग के बाद राजस्थान के अलवर में उनकी पोस्टिंग हुई । वहां से सूरतगढ़, जम्मू- कश्मीर,अमरनाथ यात्रा, जाट आंदोलन, डोकलाम विवाद, यूएन मिशन, और ऑपरेशन सिंदूर जैसे आतंकवाद विरोधी दस्ते में शामिल होकर उन्होंने देश का मान और गौरव बनाए रखा। जवान सत्यपाल सिंह ने जैसलमेर और कश्मीर में अपनी 21 साल की सेवा के बाद जब अपने गृह जनपद को रवाना होने लगे तो उनके मन में कुछ खुशी और कुछ गम दिखाई दिया। क्योंकि खुशी इस बात की थी कि उन्होंने 21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद आज अपने घर परिवार की सेवा करने का मौका मिला है और गम इस बात का था कि आज भी उनके अंदर देश की सेवा करने का जो जज्बा है उसे वह अपनी अंतिम सांस तक पूरा करना चाहते थे। वही देश के वीर सैनिक के सेवानिवृत होने के बाद उनके गृह जनपद में भी खुशी का माहौल देखा गया । क्योंकि सेना की सेवा में रहकर जिन कठिन मिशनो में श्री सिंह ने काम किया है उसने जरूर से जरूर देश के साथ-साथ ग्राम वासियों का भी नाम को आगे बढ़ाया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *