भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने रघुनाथ ट्रेडर्स एवम इलेक्ट्रिक & इलेक्ट्रॉनिक्स का फीता काटकर किया उदघाटन

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के परतावल चौक, गोरखपुर रोड पर मंगलवार को “रघुनाथ ट्रेडर्स एवं इलेक्ट्रिक & इलेक्ट्रॉनिक्स” की नई होलसेल दुकान का पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के द्वारा फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेमसागर कसौधन ने गणमान्य लोगों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई जाने-माने व्यापारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नई दुकान खुलने से स्थानीय स्तर पर ग्राहकों को बिजली उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान और अन्य होलसेल उत्पाद उचित दामों पर आसानी से मिल सकेंगे। युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए प्रोपराइटर प्रेमसागर कसौधन को बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रघुनाथ, नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नगर संरक्षक भीम मद्धेशिया, नगर महामंत्री एवं नगर पंचायत परतावल के मनोनीत सभासद नागेश कसौधन, गंगाधर जायसवाल, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, पूर्व प्रधान गणेश पाण्डेय, पत्रकार रामप्रवेश उपाध्याय, राजेश सिंह और विधायक मीडिया प्रभारी/ पत्रकार कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *