मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

महराजगंज जनपद मे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सिसवा अमहवा में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

सम्मेलन के दौरान महिला संबंधी अपराधों से बचाव, किशोरियों के घर से बिना बताए चले जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं संभावित दुष्परिणामों एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं 181 के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

उपस्थित पुलिसकर्मी: म0उ0नि0 ज्योति राय, म0आ0 दीक्षा सिंह, म0आ0 पूजा मिश्रा, म0आ0 निशा कुमारी एवं आशा मीरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *