लोकप्रिय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह एवम अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने आकर्ष इलेक्ट्रिक मोटर्स का फीता काटकर किया उदघाटन

 

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल मे सोमवार को आकर्ष इलेक्ट्रिक मोटर्स की नई दुकान का शुभारंभ हुआ। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महराजगंज जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। नई दुकान खुलने से क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए स्थानीय स्तर पर एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है।

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटी दैनिक आवागमन के लिए एक वैकल्पिक साधन बन रही है। इसके उपयोग से ईंधन पर होने वाले खर्च में बचत की संभावना रहती है। वहीं, नियमानुसार पंजीकरण से छूट प्राप्त इलेक्ट्रिक स्कूटी के खरीदारों को आरटीओ में पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होती है।

प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते विकल्पों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया, जिला महामन्त्री रघुनाथ गुप्त, राजकुमार शर्मा, गंगाधर जायसवाल, नागेश कसौधन, सोनू कसौधन, कमालुद्दीन, सुनील चतुर्वेदी और भीम मद्देशिया सहित क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *