मिशन शक्ति फेज-6.0: जनपद के समस्त थानों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। इनमें महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया गया।

सम्मेलनों में छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या एवं महिलाओं के विरुद्ध अन्य अपराधों से बचाव, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही बिना उचित जानकारी के घर से चले जाने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के प्रति भी जागरूक किया गया।मिशन शक्ति टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं स्वास्थ्य सेवा 102 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया। ऐसे आयोजनों से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखने का आत्मविश्वास मजबूत करने में सहायता मिलती है।
महराजगंज पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *