फरीदाबाद से गिरफ्तार राकेश हांडू ही निकला कश्मीरी पंडितों को आतंकी धमकी देने वाला पंडित

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को मिली कथित आतंकी धमकियों के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

उनके खिलाफ आतंकी गतिविधियों और साइबर आतंकवाद से जुड़े संदेश फैलाने से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब मामले में उनकी कथित भूमिका और संदेशों के प्रसार से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

दरअसल, अगस्त में कश्मीर घाटी में काम करने वाले कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा हो गई थी जब कथित तौर पर कुछ कर्मचारियों के नाम और संपर्क विवरण के साथ धमकी भरे पत्र सामने आए थे। इन मैसेज के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री विशेष रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त सैकड़ों कर्मचारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया। उन्हें करीब तीन हफ्ते तक ड्यूटी से दूर रहने को कहा गया था।

जांच में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, राकेश हांडू पर आतंकवादी संगठनों द्वारा जारी किए गए कथित इलेक्ट्रॉनिक संदेशों को बार-बार प्रसारित करने का आरोप है।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि इन संदेशों से कर्मचारियों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों की कथित भूमिका से जुड़े कुछ अहम सुराग और सबूत सामने आए।

इसके बाद बारामूला पुलिस की टीम फरीदाबाद पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदेशों के प्रसार में शामिल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

फिलहाल मामले में आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया से पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *