गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में पहले राउंड के रुझान में कांटे की टक्कर, संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर

शिक्षक एमएलसी चुनाव: पहले राउंड में ध्रुव त्रिपाठी 110 वोट से आगे, राजीव यादव दूसरे स्थान पर

 

गोरखपुर जनपद मे  गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में पहले राउंड के रुझान में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड में ध्रुव त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव से 110वोट आगे चल रहे हैं। वहीं, संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। शुरुआती रुझानों में शीर्ष प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पहले राउंड में अब तक करीब 14 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ध्रुव त्रिपाठी को 3813 वोट मिले हैं, जबकि राजीव यादव को 3703 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह ध्रुव त्रिपाठी ने राजीव यादव पर 110 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं, संजय त्रिपाठी को 2744 वोट मिले हैं।

पहले राउंड के इन आंकड़ों से मुकाबले की दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच मतों का अंतर बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में आगे के राउंड की मतगणना में बढ़त का अंतर घटने या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने के बाद ही चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल पहले राउंड के रुझान में ध्रुव त्रिपाठी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि राजीव यादव दूसरे और संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *