चौराहे पर फाँसी दी गई या सिर कलम कर दिया गया? मक्का में दो बांग्लादेशियों की फांसी दिया, ढाका ने सऊदी अरब से पूछे 6 सवाल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश ने सऊदी अरब को एक राजनयिक पत्र भेजा है।

इसमें मक्का में मौत की सजा सुनाए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों के अपराध, उनकी सजा के तरीके, उनके शवों की वर्तमान स्थिति और मुकदमे के दौरान प्रदान की गई कानूनी सहायता के बारे में जानकारी मांगी गई है।

सऊदी अरब ने 14 अक्टूबर को बांग्लादेशी नागरिकों- नजरूल इस्लाम और स्वीटी अख्तर को फांसी दे दी है।

सऊदी ने सार्वजनिक रूप से अपने अपराधों पर सफाई नहीं दी है।

इस संबंध में बांग्लादेशी सरकार को भी पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।

इस तरह अब ढाका ने पत्र के जरिए सऊदी अरब से इस संबंध में कुल छह सवाल पूछे हैं।

सुत्र के अनुसार, ये सवाल जेद्दा में बांग्लादेश के महावाणिज्य दूतावास (वाणिज्य दूत) द्वारा 19 अक्टूबर को सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की मक्का शाखा को भेजे गए एक राजनयिक पत्र में उठाए गए थे।

जेद्दा में बांग्लादेश के महावाणिज्य दूत मोहम्मद सखावत हुसैन ने सऊदी विदेश मंत्रालय के महानिदेशक फरीद बिन साद अल-शेहरी से मुलाकात की और उन्हें यह राजनयिक पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *