न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट के अनुपालन में 03 वारंटी हुए गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत गैर-जमानतीय वारंट के अनुपालन में 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना पनियरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 341/11, धारा 147, 323, 504, 452 भादवि से संबंधित वारंटी श्रवण पुत्र जगदीश, धनेश पुत्र जगदीश एवं कोदई पुत्र जगदीश, निवासीगण ग्राम जंगलबाकी टुकड़ा नं० 14, टोला बावन विगहा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को दिनांक 25.10.2026 को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई के उपरांत मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कियाजा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *