अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई नहीं होने पर फार्मासिस्टो का अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप, एक सप्ताह में कार्रवाई की मांग

महराजगंज जनपद में
फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महराजगंज में आयोजित हुई।
बैठक में जिले में धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध मेडिकल स्टोरों पर तत्काल रोक लगाने, बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा फार्मासिस्टों के लंबित ड्रग लाइसेंस एक सप्ताह के भीतर जारी करने की मांग उठाई गई।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि औषधि निरीक्षक (डीआई) एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार इन गंभीर मामलों की अनदेखी कर रहा है, जिससे फार्मासिस्टों में भारी नाराजगी है।
फार्मासिस्टों के संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अगले सप्ताह से औषधि प्रशासन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
संगठन का आर-पार की लड़ाई
जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस संबंध में सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित आंदोलन की सूचना भी दे दी गई है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न्यायोचित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *