मंदिर में मचा बवाल: युवती की शिकायत पर पुजारी और पति में तीखी नोकझोंक,से मंदिरों में मचा बवाल जांच में जुटी पुलिस

घुघली के कारण माता मंदिर में दर्शन के दौरान बढ़ा विवाद, पुलिस कर रही मामले की जांच

महराजगंज जनपद में घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव स्थित प्रसिद्ध कारण माता मंदिर में रविवार को पूजा-पाठ के दौरान एक युवक और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र की एक युवती अपनी घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए मंदिर पहुंची थी। बताया जाता है कि वह सुबह से ही पुजारी पप्पू के आने का इंतजार कर रही थी। पुजारी के मंदिर पहुंचने पर पहले से मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच वे एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनकर पूजा-पाठ के उपाय बता रहे थे।
इसी दौरान युवती ने अपनी समस्या पहले सुनने का आग्रह किया, जिसको लेकर कहासुनी हो गई। युवती का आरोप है कि पुजारी ने उसकी बात सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी।
कुछ देर बाद युवती का पति मंदिर पहुंचा और पुजारी से बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *