बीस शिक्षकों को मुख्य मंत्री कैश लेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया

 

महाराजगंज
मुख्यमंत्री शिक्षक का कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत आज महाराजगंज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह एवं डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा अशासकीय महाविद्यालय के 20 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। कैशलेस चिकित्सा कार्ड पाने वाले शिक्षकों में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ,लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राम पांडे ,डॉक्टर दिवाकर सिंह ,डॉक्टर खेदूराम यादव, डॉक्टर नंदिता मिश्रा ,डॉक्टर राणा प्रताप तिवारी ,डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ,डॉक्टर धर्मेंद्र सोनकर, आदि लोगों को वितरित किया गया ।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा ‌
योजना माननीय मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रमुख है ।इस योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के चिकित्सकों को तथा उनके आश्रितों को प्रदेश में सूचीबद्ध विभिन्न अस्पतालों से प्रतिवर्ष 5 लाख की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक नौतनवा के प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा विधायक फरेंदा के प्रतिनिधि विनय तिवारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार गौड़ ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सब के प्रति आभार व्यक्त किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *