05 बोरी भारतीय यूरिया खाद व 02 मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अवैध खाद तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों इन्द्रदेव यादव पुत्र रामअवध यादव व बृजेश यादव पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

दिनांक 30.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चण्डीथान डण्डा नदी के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से क्रमशः 03 एवं 02 बोरी भारतीय यूरिया खाद तथा दो मोटरसाइकिल जिसका नम्बर up / 53 R 0747 व up- 53 v 8610 बरामद हुईं।

इस संबंध में थाना नौतनवां पर धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *