महामाया आई.टी. पॉलिटेक्निक में  वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन हेल्पलाइन 1930 एवं सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.10.2026 को साइबर क्राइम थाना जनपद महराजगंज की साइबर जागरूकता टीम द्वारा महामाया आई.टी. पॉलिटेक्निक (थाना कोतवाली क्षेत्र) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं नागरिकों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से बचाव, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया (Receive cybercrime complaints), पीड़ितों हेतु त्वरित कार्रवाई के दिशानिर्देश (Guide Victims on Action) तथा साइबर पुलिस से समन्वय (Coordinate with cyber police) स्थापित करने के संबंध में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।
🛡️ प्रमुख जागरूकता बिंदु-
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930: वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में विस्तार से समझाया गया।
ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय- अनजान लिंक/OTP शेयर न करने, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड रखने तथा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन प्रलोभन/फ्रॉड से सतर्क रहने के टिप्स दिए गए।
पीड़ित सहायता साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में संपर्क करने की प्रक्रिया समझाई गई।

“आपकी सतर्कता ही साइबर अपराध से आपका बचाव है — किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 डायल करें।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *