सेन्ट थॉमस जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

महराजगज जनपद के विकाश खँड परतावल के सेन्ट थॉमस जूनियर हाई स्कूल में स्कूल में 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं शिक्षकों व बड़ी संख्या में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही है
कार्यक्रम का सुभारम्भ ध्वजारोहण एवम राष्ट्रगान व प्रभात फेरी के साथ हुआ इसके बाद छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक नृत्य कला की प्रस्तुति दी जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया

यह पूरा कार्यक्रम प्रिंसिपल बीजू मोहन के देख रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रतिनिधि व तेजतर्रार हिन्दू नेता काशिनाथ सिंह मौजूद रहे
कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओ का विशेष योगदान रहा मुख्य अतिथि ने बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की अंत मे विद्यालय प्रवन्ध से आये हुए सभी अतिथियो अभिभावकों . पत्रकार बन्धुओ एवम बच्चो का आभार प्रकट किया
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया डॉ अनिरुद्ध गुप्ता के साथ तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *