आर्यन एजुकेशन प्वाइंट प्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बच्चो ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

महराजगज जनपद के विकाश खँड पनियरा के एजुकेशन प्वाइंट स्कूल में 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं शिक्षकों व बड़ी संख्या में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही है
कार्यक्रम का सुभारम्भ ध्वजारोहण एवम राष्ट्रगान के साथ हुआ इसके बाद छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक नृत्य कला की प्रस्तुति दी जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया

यह पूरा कार्यक्रम डायरेक्टर विनय दुबे प्रिंसिपल अन्नू पाण्डेय के देख रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय मौजूद रहे
कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओ का विशेष योगदान रहा मुख्य अतिथि ने बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की अंत मे विद्यालय प्रवन्ध से आये हुए सभी अतिथियो  मीडिया  बन्धु .अभिभावकों एवम बच्चो का आभार प्रकट किया
कार्यक्रम में दिनेश त्रिपाठी अर्जुन मौर्य वीरेन्द्र निषाद अमरनाथ मौर्य के साथ तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *