भूमि पूजन एवं विशाल हिन्दू जागरूकता रैली का भव्य समापन

 

महराजगंज चौक नगर पंचायत अंतर्गत समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा जन-जागरूकता के उद्देश्य से चौक मण्डल में हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम एवं विशाल मोटरसाइकिल जागरूकता रैली अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुई।

आयोजन के दौरान आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजकों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। भूमि पूजन के पश्चात क्षेत्र में अभूतपूर्व जन-उत्साह देखने को मिला तथा सम्पूर्ण चौक मण्डल दिनभर धर्ममय वातावरण से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख आचार्यों ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। इसके उपरांत भव्य मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में बाइक सवार युवा, मातृशक्ति एवं सनातन बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली मिठौरा खण्ड के चौक मण्डल के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भगवा ध्वजों से सजी बाइकों, गगनभेदी जयघोषों एवं नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भगवामय एवं हिन्दूमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सनातन बंधुओं ने हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा तथा समाज को संगठित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं सनातन चेतना के उद्घोष के साथ हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *