विद्यालय का ताला तोड़कर टिल्लू पम्प और गल्ला चोरी

 

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा वार्ड नंबर 6 तुलसीदास नगर कोड़री उर्फ हड़ही में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात को विद्यालय का ताला तोड़कर कर शौचालय में लगा टिल्लू पम्प तथा आफिस में मिड डे मील के लिए रखा गल्ला पचास किलो गेहूं और पचास किलो चावल चोर होने की बात सामने आई है। मंगलवार को प्रधानाध्यापक शीत कुमार विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के कर्मचारियों ने चोरी होने की घटना को बताया। प्रधानाध्यापक ने आफिस में जाकर देखा तो इन्वर्टर भी गायब था जो बाउंड्री के बाहर लगे अशोक के पेड़ के नीचे बोरी में मि‌ला। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने घघसरा पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इस संबंध में चौकी प्रभारी घघसरा रविन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर रहा हूं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *