बीरगंज में तनाव, पूरे मधेश में सुरक्षा अलर्ट बढ़ाया गया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – टिकटॉक पर एक-दूसरे की धार्मिक संस्कृति को निशाना बनाकर की जा रही अभद्र टिप्पणियों के मुद्दे पर मधेश प्रांत में तनाव बढ़ गया है।

धनुषा घटना का असर परसा जिला के वीरगंज तक देखा गया है ।

धनुषा और परसा जिला समेत मधेश के सभी आठ जिलों में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गयी है।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ‘संवेदनशील स्थिति’ के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कुछ दिन पहले जनकपुर में हैदर अंसारी और अमानत अंसारी नाम के युवकों ने टिकटॉक पर हिंदुस्तान के नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था ।

धार्मिक सहिष्णुता को बिगाड़ने वाला वीडियो बनाने के आरोप में स्थानीय नेताओं ने दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया।

कुछ युवक यह कहते हुए आक्रोशित हो गये कि स्थानीय पुलिस कार्यालय खजुरी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।
उस वक्त मस्जिद पर भी हमला हुआ था ।

धनुषा पुलिस प्रवक्ता डीएसपी गणेश बम का कहना है कि हमले में शामिल व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

इसी घटना को लेकर आज सुबह से बीरगंज में प्रदर्शन हो रहा है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *