भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश
थानों के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त एवं क्रियाशील रखने के निर्देश
वाहन चोरी, लूट और नकबजनी पर सख्त नियंत्रण रखते हुए हर घटना का त्वरित अनावरण सुनिश्चित करने के निर्देश
हत्या, गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधी, महिला अपराध व अपहृता बरामदगी के मामलों में विशेष सतर्कता और तेज विवेचना पर जोर
मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड, यूपी-112 कॉल रिस्पांस टाइम, साइबर अपराध नियंत्रण और सीएम डैशबोर्ड सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश
महराजगंज जनपद में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चनप्पा ने शुक्रवार को जनपद का दौरा कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गहन समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होनी चाहिए। डीआईजी ने अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त एवं क्रियाशील रखने, आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी, डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देने, यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग करते हुए अपराधियों का सत्यापन एवं हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण तथा शांति भंग की आशंका वाले मामलों में त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाएं न हों और यदि कोई घटना घटित होती है तो उसका त्वरित अनावरण सुनिश्चित किया जाए।
डीआईजी ने हत्या (धारा 103 BNS) के मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधियों, महिला संबंधी अपराध, अपहृता की बरामदगी तथा लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम अपहृता की बरामदगी के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। गोवध निवारण अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, थानों पर जमा वाहनों के शीघ्र निस्तारण और एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच पर भी जोर दिया।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्पडेस्क की सतत मॉनिटरिंग तथा 1090, 112, 108 और यूपी कॉप (UPCOP) सेवाओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, यूपी-112 के कॉल रिस्पांस टाइम में सुधार, सोशल मीडिया की प्रभावी मॉनिटरिंग और सीएम डैशबोर्ड के मानकों को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आइजीआरएस में जनपद के प्रथम स्थान पर रहने को संतोषजनक बताते हुए इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण व निरीक्षण भी किया गया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
